
सरिया:- रायगढ़ लोकसभा के भाजपा सांसद राधेश्याम राठिया जी जीत के बाद आज पहली सरिया पहुंचे जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष परदेशी प्रधान, जगन्नाथ पाणिग्राही, कैलाश पंडा के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित आम जनताओ ने उनका उत्साह से आतिशबाजी करते हुए बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

इस दौरान राधे राधे के नारे भी लगे और गांधी चौक पर फटाखे फोडा उसके बाद कार्यकर्ताओ के साथ सांसद राधेश्याम राठिया जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ प्रभु की आशीर्वाद लिया।

विजय जुलूस के साथ नगर भ्रमण पदयात्रा करते हुए सरिया नगर पंचायत के मंगल भवन पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की मैं यहां उद्बोधन देने नही आया हूं,अपितु आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं। आम जनता के प्यार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से मुझे लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में चुना गया है।

रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया मंडल वासियों को कहा कि आप लोगों की एक एक वोट से रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से दो लाख चालीस हजार रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने में सरिया अंचलवासियो की कड़ी मेहनत का फल है यह जीत मतदाताओं का जीत है।

मैं सभी मतदाताओं को धन्यवाद व आभार व्यक्त कर सभी को नमन करता हु और आशा है की हमेशा ऐसे प्यार और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखे।
















