
पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने सुमन कुमार चौहान को सहायक उप निरीक्षक (सउनि) के पद पर पद्दोन्नत किया गया
सारंगढ-बिलाईगढ :- दिनांक 20 सितंम्बर 2024 को पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा जिला सारंगढ-बिलाईगढ द्वारा एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अविनाश मिश्रा द्वारा रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा व मुख्य लिपिक के0सी0 वारे उपस्थित मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे सुमन कुमार चौहान को सहायक उप निरीक्षक (सउनि) के पद पर वन स्टार लगाकर पद्दोन्नत कर उज्जवल भविष्य की बधाई दी गयी एवं विभागीय दायित्यों को कुशल रूप से निर्वहन करने की अपेक्षा की गयी ।

आपको बता दें कि रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पुटकापूरी निवासी जमुना प्रसाद कवि के छोटे भाई सुमन कुमार चौहान जिनका सारंगढ़ थाने में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने से समाज व क्षेत्र का नाम गर्वित हुआ है। जिससे समाज के साथ-साथ क्षेत्रवासी भी काफी सराहना कर रहे हैं। और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।






