
बरमकेला:- गत दिवस भाजपा के नेतागण जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विलास सारथी जी के पिताश्री स्व.संतराम सारथी जी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डिलेश्वर पटेल जी के पिताश्री स्व. घुराऊ पटेल के दशकर्म सह गंगभोज कार्यक्रम में शामिल हुए तथा उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रीफल अर्पित कर ईश्वर से मृतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना किए। मौके पर उपस्थित शोकाकुल परिवार जनों को ढांढस बंधाया और इस दू:सह दूख सहन करने की ईश्वर से कामना किये।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व रायपुर संभाग के सहप्रभारी सम्मानिय जगन्नाथ पाणिग्राही वरिष्ठ नेता चक्रधर पटेल,गजानन गडतिया, जिला पंचायत सदस्य अजय नायक,मण्डल अध्यक्ष बरमकेला मनोहर पटेल,सरिया मण्डल महामंत्री द्वय राधामोहन पाणिग्राही एवं चुड़ामणि पटेल,बरमकेला महामंत्री द्वय राजकिशोर पटेल एवं अरविंद पटेल, आकांक्षा अवधराम बेहरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जयकिशन पटेल,आशिष चौहान,मनमोहन श्रीवास, वरिष्ठ पत्रकार गजानन निषाद सहित हजारों की संख्या में बंधु बांधव ईष्ट मित्र कुटूम्ब जन उपस्थित थे।






