व्यापारसामाजिक

पंचधार में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ हुआ

सरिया:- छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की प्रक्रिया की शुरूआत हो रही है. इसी तारतम्य में आज धान उपार्जन केन्द्र पंचधार में आज सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंचधार पंजीयन क्रमांक 1549 में भारतीय जनता पार्टी मण्डल सरिया के कार्यकताओं  के मुख्य आतिथ्य में पंचधार स्थित धान उपार्जन केन्द्र परिसर में विधिवत पूजा अर्चना करके धान खरीदी का उद्घाटन किया गया.
शुभारंभ उपरांत कार्यक्रम के सागर पटेल  ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने को लेकर छत्तीसगढ़ के किसानों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है.।


उन्होंने बताया कि पंचधार उपार्जन केन्द्र अंतर्गत तकरीब 730 पंजीकृत कृषक है और यहां 950 हेक्टेयर भूमि दर्ज है.
श्री सागर पटेल ने कहा कि अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार तत्पर है। हमारी सरकार किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दे रही है.।


बता दें कि इस बार 100% ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.उपार्जन केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई है. किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था आदि सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराईं गई हैं. किसी भी प्रकार की समस्या के निदान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. ताकि किसान जिला प्रशासन द्वारा संचालित काल सेंटर में काल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं.
इस अवसर पर विशेष रूप से सागर पटेल, प्रदीप पटेल, शुकदेव दुआन, बबलू पटेल, सुदन प्रधान, खेमराज प्रधान, श्रवण प्रधान, सुरेन्द्र बारिक, किशोर पटेल, तुरेन्द प्रधान, राजु निषाद, जी कुमार सागर, सोसायटी प्रबंधक आपरेटर सोसायटी स्टाफगण एवं किसान बंधु उपस्थित थे ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button