शिक्षासामाजिक

दिवंगत स्कूल सफाई कर्मचारी के पत्नी को नियुक्ति नहीं करने पर रैली निकालकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

बरमकेला/सुधीर चौहान:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत शास प्राथ शाला परधियापाली संकुल हट्टापाली में कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार प्रधान पाठक के माध्यम से नियुक्ति सत्र 2011 से कलेक्टर दर के एक चौथाई मानदेय पाने वाले कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारी कार्तिक राम सारथी का रोड दुर्घटना में दिनांक 24/10/2024 को मृत्यु हो गया। जिसके छोटे छोटे 5 बच्चे हैं और एक छः माह का दूध मुंही बच्चा है जो कि अति गरीब और गरीबी रेखा के निचे जीवन यापन करने वाले है। ऐसे में उसकी पत्नी श्रीमती लीला सारथी अपने परिवार के भरण पोषण एवं जीवन निर्वाह करने के लिए उसके स्व पति के जगह कार्य करना चाहती है जिस संबंध में प्रधान पाठक को मौखिक रूप से निवेदन भी किया गया परन्तु प्रधान पाठक दूसरे को नियुक्ति कर रहे है।

जिसके लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बरमकेला कार्यालय से स्व कार्तिक राम सारथी के धर्म पत्नी लीला सारथी को नियुक्ति हेतु दिनांक 04/12/2024 को आदेश किया गया है। फिर भी संबंधित प्रधान पाठक द्वारा आज 3 दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रहा है। 13 वर्षों से शासकीय प्राथ शाला परधियापाली कलेक्टर दर के एक चौथाई में स्कूल सफाई कर्मचारी पद पर कार्यरत स्व कार्तिक राम सारथी के पत्नी विधवा महिला लीला सारथी को उसके जगह में नियुक्ति करने के लिए आज सुभाष चौक बरमकेला से सैकड़ो की संख्या में स्कूल सफाई कर्मचारी रैली निकालकर तहसीलदार महोदय के माध्यम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

ये रहे उपस्थित: स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुव यादव सचिव पालेश्वर नंद, कोषाध्यक्ष घनश्याम नायक,उपाध्यक्ष नित्यानंद बरेठ, कैलाश सेठ,श्याम सुंदर निराला, पितांबर चौहान विमल चौहान सरोज डनसेना शेरसिंह एवं समस्त स्कूल सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button