राजनीतिसामाजिक

बरमकेला: जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 02 से यशवंत नायक की प्रबल दावेदारी,क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत संकल्प

बरमकेला:- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आरक्षण के बाद बरमकेला जिला पंचायत के दावेदार पेश कर रहे अपने प्रबल दावेदारी इसी कड़ी में बरमकेला जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 को सामान्य मुक्त श्रेणी के तहत रखा गया है। इससे भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं समाजसेवी यशवंत नायक की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और जनता के साथ निरंतर जुड़े रहने के कारण वे मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

जनसेवा में निरंतर सक्रिय व प्राथमिकता…

यशवंत नायक ने अपने क्षेत्र में लगातार जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी है। चाहे किसी परिवार के सुख-दुख में शामिल होना हो या किसी समस्या का समाधान निकालना, वे हमेशा क्षेत्रवासियों के साथ खड़े नजर आते हैं। उनकी इस सक्रियता ने क्षेत्र की जनता का विश्वास जीता है। उनकी छवि केवल एक नेता की नहीं, बल्कि एक सेवक और क्षेत्र के बेटे की है।

अपने प्रचार में नेता नहीं, बेटा चुने का संदेश…

अपने प्रचार अभियान के दौरान यशवंत नायक नेता नहीं, बेटा चुने के नारे के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि जनता के विश्वास और समर्थन से वे क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है।

क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत संकल्प नायक…

यशवंत नायक का मानना है कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो वे क्षेत्र के हर कोने में विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने वादा किया है कि उनका पूरा ध्यान जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने और उन्हें सशक्त बनाने पर केंद्रित रहेगा।

जनता का समर्थन बढ़ा रहा है संभावनाएं…


जिला पंचायत चुनावों में यशवंत नायक की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी के मजबूत उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर सकते हैं। उनका सरल स्वभाव और सेवा भावना जनता को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस प्रकार यशवंत नायक न केवल एक नेता के रूप में बल्कि एक सच्चे जनसेवक के रूप में जनता के दिलों में जगह बना रहे हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button