राजनीतिसामाजिक

बरमकेला जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 02 में प्रबल दावेदार माने जा रहे जीतराम पटेल

बरमकेला:- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ मे आरक्षण प्रक्रिया के संपन्न होते ही प्रत्याशियों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं, ऐसे मे क्षेत्र के जनता अपना अपना नायक चुनने को आतुर हैं और प्रत्याशीयो के नाम भी खुलकर सामने आने लगे हैं। बरमकेला के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 कि अगर हम बात करें तो जीतराम पटेल के नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप मे नाम सामने आने लगा है और क्षेत्र के जनताओं मे उत्साह बना हुआ है कि हमारा जिला पंचायत सदस्य सरल सहज और सच्चा ब्यक्ति हो मिलनसार हो ऐसे मे जीतराम पटेल बड़े आमाकोनी निवासी के नाम को चहेतो ने उजागर कर दिया है, क्षेत्र की जनताओ की मांग है जीतराम पटेल जिससे जनताओं कि इच्छा अनुरूप भी अपना ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र मे विकास कि काफ़ी आस लगाए जनताओं ने अपना नायक चुनने कि सुगबुहाट तेज करते हुए जीतराम पटेल का नाम प्रबल दावेदार रहा है।

पढ़िए क्या है जीतराम पटेल की राजनीतीक पृष्ठ भूमि..

जीतराम पटेल ग्राम पंचायत बड़े आमाकोनी के निवासी और वर्तमान में आम आदमी पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष, और ग्राम पंचायत के भूत पूर्व मे सरपंच रह कर जनताओं का सेवा किया, अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र के जनता जीतराम पटेल को जिला पंचायत सदस्य के रूप मे चुनने के लिए आतुर हैं जिससे जीतराम पटेल का नाम प्रबल दावेदार के रूप मे सामने आ चूका है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button