
सरिया:- शासकीय प्राथमिक विद्यालय नदीगाँव में कुछ न कुछ नवाचारी गतिविधियाँ होती रहती हैं,इसी क्रम में नदीगाँव के राजेंद्र देहरी (कार्यालय अधीक्षक संकेत एवं दूरसंचार द. पू. म. रेलवे
रायगढ़) द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय नदीगाँव में अध्ययनरत (दर्ज-37) बच्चों के लिए जूता/जूती एवं मोजा वितरण किया गया। शाला में पदस्थ नवाचारी शिक्षक श्री कृष्ण कुमार गुप्ता अपने शाला में हमेशा ही नवाचारी गतिविधियाँ करते रहते हैं । शिक्षक श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री देहरी उनके मित्र हैं एवं गाँव के स्कूल में शिक्षा के प्रति उनकी विशेष रुचि रहती है। प्रतिवर्ष उनके द्वारा विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु कॉपी, पुस्तक,टाई, बेल्ट, मोजा आदि का वितरण किया जाता है,इसी क्रम में इस वर्ष भी उनके द्वारा सभी बच्चों के लिए जूता /जूती एवं मोजा का वितरण किया गया है।
इस पुनीत कार्य हेतु शा. प्रा. शा. नदीगाँव के प्रधान पाठक श्री जी. आर. ओगरे. एवं शिक्षक द्वय कृष्ण कुमार गुप्ता व बीना पाणिग्राही के द्वारा राजेंद्र देहरी को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।






