राजनीतिसामाजिक

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल की सक्रियता व अनुभव से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तैयारीयो में भाजपा की दिखी मजबूत तैयारी



जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने क्षेत्र क्र 9 में केडार व कनकबीरा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक

पहला डीडीसी क्षेत्र जहां सर्वसम्मति से पार्टी समर्थन में संजय भूषण पांडे पूर्व जनपद अध्यक्ष का नाम तय

सारंगढ बिलाईगढ़ भाजपा / ज़िलाध्यक्ष पद के रूप में ज्योति पटेल को भाजपा पार्टी ने नियुक्त किया है। उक्त नियुक्त से साफ-साफ देखा जा सकता है कि पूर्व में भाजपा पार्टी में लंबे अनुभव के साथ कई पदों पर कार्य करने के अनुभव तथा ग्रामीण कार्यकर्ताओ से सीधा प्रभाव व जुड़ाव होने का लाभ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिलता दिख रहा है। ज्योति पटेल के सटक रणनीति और भाजपा कार्यकर्ताओं की ऐड जूता खेड़ा और कनक वीरमंडल में साथ देखी जा सकती है जहां सर्वप्रथम पार्टी समर्थन के रूप में कार्यकर्ताओं ने स्वयं से एक नाम डीसी प्रत्याशी के रूप में तय किया है उन्होंने अंचल के शिक्षित युवा दबंग प्रत्याशी संजय भूषण पांडे पूर्व जनपद अध्यक्ष के ऊपर अपना विश्वास जताया है जिसे लेकर ज्योति पटेल और उक्त मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की पार्टी फॉर्म में प्रशंसा की जा रही है।

श्री पटेल की सटीक रणनीति के कारण मण्डल स्तर में कई बैठक सम्पन्न हो चुके है। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं ने विस्वास दिलाते हुए आगामी चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी को विजय दिलाने का सकल्प लिया है। ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों से है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भाजपा के कमान जब से ग्रामीण और किसान नेता जिन्हें अंचल में चुनावी रणनीति का सटीक ज्ञान हो ऐसे नेता ज्योति पटेल को अहम जवाबदारी दि गई है। निरंतर सक्रियता व उनके अनुभव के कारण सारंगढ़ क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक असीम उत्साह देखने को मिल रहा है। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी श्री ज्योति पटेल, चुनाव के प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारी उत्साह के साथ किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर केडार और कनकबीरा मंडल के द्वारा कार्यकर्ताओं की  संयुक्त बैठक आहूत की गई थी, जिसमें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के रूप में संजय भूषण पाण्डेय                                                           पूर्व जनपद अध्यक्ष को जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपना प्रत्याशी घोषित करने का निर्णय लिया है तथा संभाग स्तरीय कमेटी को उससे अवगत कराने कि जानकारी मिल रही है तथा पार्टी का रुख सकरात्मक दिख रहा है।

ज्ञात हो कि संजय भूषण पांडेय पूर्व में सारंगढ़ जनपद अध्यक्ष के पद के साथ पार्टी के कई पदों पर कार्य कर चुके हैं साथ ही पार्टी की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा चुके है तथा पार्टी के विस्वास पर खरे उतरे है, संजयभूषण पांडेय और उनकी कार्रशेली के सभी कार्यकर्ता उनके फेन है। ग्रामीण क्षेत्र में पांडेय महराज के नाम से लोकप्रिय है जो निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में रहकर कार्य करते रहे है। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगया जा सकता है कि ग्रामीण कार्यकर्ता स्वस्फूर्त पांडेय महराज को मिलने आ रहे तथा अपना सामर्थ अनुसार सहयोग करने की विस्वास दिला रहे है।

ज्ञात हो कि पूरे छतीसगढ़ में किसी भी क्षेत्र में मण्डल व्दारा प्रत्याशी तय नही किया गया हैं केवल केडार व कनकबीरा मण्डल में प्रत्याशी कायकर्ताओं ने स्वयं तय कर दिया है। अगर राजनीतिक संगठनों की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में आगे नजर आ रही है। जन चर्चा के अनुसार क्षेत्र क्रमांक 9 से ही कांग्रेस संगठन के समर्थन में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरुण मालाकार के नाम की चर्चा है जिन्होंने केडार कनकवीरा दानसरा डीडीसी चुनाव लड़ने का बिगुल पहले से ही फूंका है तो कई अन्य प्रत्याशी भी इस क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button