कानूनशिक्षासम्मानसामाजिक

जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता संपन्न

सारंगढ़/सुधीर चौहान:- प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ-बिलाईगढ़ ने आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें जिले के तीनों विकासखंड से चयनित महिला समूह एवं रसोईया ने प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लक्ष्मी प्रसाद पटेल जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम सोमा सिंह ठाकुर नोडल अधिकारी, लिपिक पंकज साहू की उपस्थिति में निर्णायक दल, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कुटेला के समस्त स्टाफ विद्यार्थीगण के समक्ष निर्णायक दलों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेकर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रथम स्थान – माँ अग्नि ज्वाला समूह माध्यमिक कन्या शाला सारंगढ, द्वितीय स्थान – माँ समलेश्वरी महिला समूह प्राथमिक शाला कुटेला, सारंगढ और तृतीय स्थान हेतु आराध्य महिला समूह सेजेस माध्यमिक शाला पवनी, बिलाईगढ़ का चयन किया गया। कार्यक्रम का समापन जिला शिक्षा अधिकारी के उदबोधन सहित नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर संपन्न किया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button