राजनीतिसंगठनसामाजिक

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के चुनावी मैदान से हटने को तैयार नहीं यशवंत,पार्टी ने किया उपेक्षित फिर भी प्रबल दावेदारी

बरमकेला:- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते सत्ता के ख़िलाफ़ विपक्ष के हर आंदोलन में ख़ुद को शरीक़ किया। बरमकेला के यशवंत नायक जैसे हज़ारों लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत अब जब सूबे की सत्ता में भाजपा काबिज़ हुई है। तब भी यशवंत जैसे समर्पित कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बनाये हुए हैं। यशवंत नायक ने संगठन में एक तरफ़ जहां आईटी सेल के मंडल संयोजक का दायित्व संभाला, वहीं पार्टी के सदस्यता अभियान संगठन पर्व में 6169 सदस्य जोड़कर दूसरे नेताओं की तुलना में ख़ुद को साबित किया, सोशल मीडिया के ज़रिये भी यशवंत नायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी की नीति-रीति और कार्यशैली के साथ ख़ुद को कनेक्ट रखा। यशवंत नायक ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के क्षेत्र क्रमांक 2 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव पार्टी के समर्थन से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी, इसके लिए उन्होंने बाक़ायदा पार्टी को अपना आवेदन भी दिया था, मगर जब सूची जारी हुई तो यशवंत की जगह अजय जवाहर नायक को पार्टी ने अपना समर्थित प्रत्याशी बना दिया।

पार्टी के चंद स्थानीय नेताओं की मनमानी और संगठन में मठाधीश बनकर बैठने की मंशा ने यशवंत नायक जैसे ज़मीनी कार्यकर्ता को भीतर गहरे तक झकझोर दिया और इसी वजह से यशवंत ने क्षेत्र क्रमांक 2 से निर्दलीय चुनाव लड़ने का संकल्प ले लिया, हालांकि यशवंत का दावा है कि अपने क्षेत्र के विकास के विज़न और हज़ारों समर्थकों के साथ की बदौलत वो प्रतिष्ठा का यह चुनाव जीतकर भाजपा की झोली में डालेंगे। यशवंत नायक का साफ़ कहना है कि “मैं भारतीय जनता पार्टी का समर्थित भले ना सही पर समर्पित प्रत्याशी हूं।”

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button