
रायगढ़/सुधीर चौहान। सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा व गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ में 76 वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत एकताल श्री रमेश गुप्ता,संस्थान के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा मां सरस्वती मां भारती एवं ध्वज स्टैंड की पूजा अर्चन करने के पश्चात मुख्य अतिथि श्री रमेश गुप्ता पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत एकताल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी। समवेत स्वर में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। राष्ट्रगान के उपरांत सभी ने जय हिन्द ,वन्दे मातरम तिरंगे झंडे के जयघोष से समूचा परिवेश देश भक्ति से ओतप्रोत हो गया। ध्वजारोहण पश्चात 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना एवं बधाई देते संदेश में मुख्य अतिथि श्री रमेश गुप्ता कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान को लागू किया गया और भारत को लोकतांत्रिक संप्रभुता और गणतंत्रात्मक देश के रूप में घोषित किया गया।

संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी ने कहा कि देश के उन सभी बलिदानियों एवं संविधान को निर्माण एवं लागू कराने जिन्होंने अपना सर्वस्व स्वरूप सराहनीय योगदान दिया है मैं उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि संविधान ही है जो भारत के नागरिकों को एकता के धागे में पिरोती है। आज के दिन हम सभी गणतंत्र हुए कहते हुए सभी को गणतंत्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संस्था के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान देश को आदर्श रूप से चलायमान बनाए रखने देश को लोकतांत्रिक बनाए रखने तथा नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाता है।

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने गणपर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवशाली और स्वर्णिम है जिसे हम सब गरिमामय और हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं क्योंकि यह दिन हमारे देश में संविधान को अंगीकार किया गया। इसमें संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही। हमारे संविधान विश्व का लिखित सबसे बड़ा संविधान है।जिसे बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संबोधन पश्चात छात्र छात्राओं एवं स्कूल कॉलेज स्टॉफ को मिष्ठान का वितरण किया गया।।

इस अवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा एवं गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ के समस्त शैक्षणिक अशैक्षणिक स्टॉफ सहित अधिक संख्या में नर्सरी के जी वन से लेकर 12 क्लास तथा कॉलेज के बीएड , यूजी, पीजी , पीजीडीसीए क्लास के समस्त विद्यार्थियों की गर्वीली उपस्थिति एवं सहभागिता रही।







