चुनावराजनीतिसामाजिक

जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 02 से काँग्रेस समर्थित पवन अग्रवाल की प्रबल दावेदारी



संपूर्ण क्षेत्र वासियों व कार्यकर्तावों मे खुशी की लहर,डॉ नायक जमाने से पुराने व अनुभवी नेता है पवन अग्रवाल

बरमकेला – जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार ने देर रात कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया जिसमें बरमकेला ब्लाक के चारो क्षेत्र के प्रत्याशी के नामों का भी घोषणा कर दिया है जिसमें सबसे हाट सीट क्षेत्र क्रमांक 02 से पवन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। अब देखना होगा की एक तरफ अजय जवाहर नायक जो जिला पंचायत सदस्य रह चुके और दूसरी तरफ यशवंत नायक जो भाजपा कार्यकर्ता है जिन्हे पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लडने की तैयारी में है। तीनों के बीच मुकाबला बहुत ही दिलचस्प होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर क्षेत्र क्रमांक 02 का मुकाबला अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है आगे जनता जनार्दन किसे अपना आशीर्वाद देकर ज़िला पंचायत सदस्य के रुप में सारंगढ़ -बिलाईगढ के प्रथम जिला पंचायत का अंग बनाती है देखने वाली बात होगी।



पवन अग्रवाल की जीवन परिचय

पवन अग्रवाल जी 10/12/1973 को ग्राम गोबरसिंघा के स्वर्गीय नान्हु राम अग्रवाल के यहां संपन्न परिवार में जन्म लिया। और उन्होंने अपनी शिक्षा पहली से आठवीं तक प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल गोबरसिंघा में प्राप्त किया तथा नवमी से कक्षा दसवीं तक हायर सेकंडरी स्कूल बरमकेला में शिक्षा प्राप्त की।



पढ़िए अग्रवाल की राजनीतिक सफर…

पवन अग्रवाल जी के पिताजी नान्हू राम अग्रवाल जी ने 5 पंचवर्षीय याने 25 वर्ष उन्होंने सरपंच पद में रहकर लोगो की सेवा की है। पवन अग्रवाल ने 1992 में कांग्रेस की सदस्यता ली और सन 2005- 06 में यूथ कांग्रेस ग्रामीण महामंत्री व पार्टी के लिए अभी भी निस्वार्थ भाव से काम करते आ रहे हैं इसलिए उन्हें आज पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य की प्रत्यासी बनाया है। पवन अग्रवाल के राजनीति गुरु पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय डाक्टर शक्राजित नायक है। और पूर्व विधायक प्रकाश नायक के बाल सखा व बेहद करीबी माने जाते है। अग्रवाल जी ने हमेशा पार्टी के लिए जमीनी स्तर से जुड़कर काम किया है और हर चुनाव में अपने क्षेत्र से हमेशा कांग्रेस को लीड दिलाया है। अभी जिला पंचायत चुनाव में जनता उन्हें प्रत्यासी बनाने पर बहुत खुश है और जनता उन्हें चुनने को आतुर है।



भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री अरूण मालाकार व जिला संयोजक श्री पुरषोत्तम साहू द्वारा जिला पंचायत सदस्य हेतु कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशीयों के सूची जारी किया,क्षेत्र क्रमांक 05 एवं 06 को होल्ड रखा है बाकी सूची निम्नानुसार है-

01 श्रीमती अनिता पात्रे

02श्री पवन कुमार अग्रवाल

03श्रीमती लक्ष्मी पटेल

04श्रीमती परिणीता सिंह बरिहा

05 HOLD

06 HOLD

07श्री बिनोद भारद्वाज

08श्री मनमोहन सिंह पटेल

09श्री अरूण मालाकार

10श्रीमती मुद्रीका बाई साहू

11श्रीमती दौपदी मरावी

12 श्रीमती सुशीला साहू

13श्रीमती गीता टंण्डन

14श्रीमती नंदकुमारी साहू

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button