राजनीतिशिक्षासंगठन

छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन तमनार व जिला रायगढ़ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित लैलूंगा विधायक मान. श्रीमती विद्यावती सिदार जी से सौजन्य मुलाकात कर बधाई दिया।

तमनार(रायगढ़)- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक- तमनार व जिला रायगढ़ टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश संगठन सहसचिव बिनेश भगत की उपस्थिति व जिलाध्यक्ष नेतराम साहू, जिला सचिव नोहर सिंह सिदार व ब्लॉक उपाध्यक्ष श्याम कुमार पटेल के नेतृत्व में विधानसभा लैलूंगा के नवनिर्वाचित विधायक माननीया विद्यावती सिदार जी से उनके निवास स्थल ग्राम कुंजेमुरा (तमनार) में गुलदस्ता एवं फूलमाला के साथ सौजन्य भेंट कर उन्हें संगठन परिवार की ओर से जीत की बधाई देकर सम्मानित किया।
आज दिनांक 10/12/23 के सौजन्य मुलाकात के दौरान मान. विधायक महोदया द्वारा विधानसभा क्षेत्र में संगठन व शिक्षक परिवार से बेहतर शिक्षा के प्रयास करने का संदेश देते हुए शिक्षा व शिक्षक के हितों के संरक्षण हेतु हर संभव सहयोग करने की बात कही। सार्थक चर्चा के दरमियान जिलाध्यक्ष नेतराम साहू जी के आग्रह पर मान. विधायक महोदया श्रीमती विद्यावती सिदार नेछत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन तमनार इकाई का संरक्षक बनाए जाने पर संघ प्रतिनिधियों को अपनी सहमति व्यक्त किया।
आज की सौजन्य मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन से पदाधिकारी क्रमशः- बिनेश भगत (प्रदेश संगठन सह सचिव),नेतराम साहू (जिलाध्यक्ष),नोहर सिंह सिदार( जिला सचिव), शिव कुमार डनसेना(जिला मीडिया प्रभारी) सच्चिदानंद पुरसेठ( जिला महामंत्री), श्रीमती सुजीता भगत (ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ),श्याम कुमार पटेल (ब्लॉक उपाध्यक्ष), सहित ब्लॉक पदाधिकारी व सक्रिय सदस्यगण क्रमशः- जय शर्मा, प्रमोद राम निकुंज, विजय निषाद,सालिक राम पटेल ,पूर्णचंद राठिया,छतरसिंह सिंह सिदार,रविन्द्र कुमार निषाद ,राजकुमार सिदार आदि शामिल होकर नवनिर्वाचित विधायक महोदया मान.श्रीमती विद्यावती सिदार जी को गुलदस्ता एवं फूलमाला के साथ बधाई दिया। उक्ताशय की जानकारी तमनार विकास खंड अध्यक्ष गुरुचरण भगत द्वारा दिया गया।
🙏🙏🙏
बिनेश भगत
प्रदेश संगठन सहसचिव
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button