कानूनक्राइम

तमनार जिंदल पावर प्लांट ऑथराइज्ड पर्सन संजय सिंह ने स्थानीय बीडीसी समेत दस अन्य लोगों पर लगाया गंभीर चोरी का आरोप मामला पहुंचा थाना

रायगढ़ । तमनार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बागबाड़ी छेत्र क्रमांक 07 के बीडीसी दिनेश ऊर्फ (दीनू ) बेहरा एवं ग्राम बुढ़िया निवासी दीपक पटेल समेत अन्य दस लोगों के नाम से जिंदल पावर लिमिटेड के एच आर हेड संजय सिंह ने दिनांक 18/05/25 को तमनार थाना प्रभारी के नाम आवेदन पत्र तैयार कर दस व्यक्तियों पर लगाये चोरी का आरोप जहां जिंदल पावर प्लांट कर्मी ने पत्र के माध्यम से बताया कि दस लोगों के द्वारा 2.5 टन ( TON ) लोहे की सरिया व शटरिंग के समान की चोरी अपराह 1:30 से 2:30 बजे के बीच में बुढ़िया ए पाईप लाईन पर कार्यरत कर्मियों को डरा धमका कर 8 mm, 10 mm,16 mm की सरिया 2.5 मीटर को उठा कर एवं साथ ही साथ कार्यस्थल पर रखे शटरिंग समान को भी उन लोगों के द्वारा उठा कर ले जाया गया है ।

यही कहना है संजय सिंह है। जिसकी लिखित शिकायत थाना तमनार में कर दी गई और उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है। हां लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है,कि कोई सामान चोरी हुई थी भी या नहीं है। क्योंकि जिस तरह से स्थानीय लोगों पर आरोप लग रहे हैं।वह एक सोचनीय का विषय है। क्योंकि ऐसा आरोप जो समझ से परे हैं। अब देखना यह होगा कि चोरी के आरोप में उन दस लोगों के ऊपर तमनार पुलिस क्या कार्रवाई करती है। क्योंकि आज एक माह बीत जाने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होना कई सारे सवालों को जन्म दे रही हैं। कहीं यह तो नहीं कि जिंदल पावर प्लांट ऑथराइज पर्सन संजय सिंह अपने पवार का गलत उपयोग कर के अपने निजी स्वार्थ के कारण स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य व्यक्तियों का चेहरा छेत्र में बदनाम करने के गलत उद्देश्य से तो कही झूठा एफ आई आर दर्ज तो नहीं कराया गया है। यह तो जांच का विषय है। अगर आरोप झूठा निकला तो क्या तमनार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मंडल जिंदल के कर्मचारी संजय सिंह के ऊपर कोई कार्यवाही कर पाती है या नहीं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button