
बरमकेला:- आज जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 के ग्राम पंचायत देवगांव, पेंवरा के कार्यकर्ताओं और जनताओं में काफी उत्साह व चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला तथा उनका मन प्रफुल्लित हो गया जब वे अपने बीच अपने बीच पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष,एवं लोकप्रिय,मिलनसार जन नेता डॉ. जवाहर नायक जी को अपने बीच पाया। जिनकी लोकप्रियता व कुशल व्यक्तित्व की आज भी काफी सराहना होती है। इस दौरान डॉ जवाहर नायक जी ने अपने सुपुत्र अजय जवाहर नायक जी के पक्ष में जनसम्पर्क कर वोट दिलाने और भरी बहुमत से जीत दिलाने अपील किया। जो जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 02 से भाजपा के समर्थित प्रत्याशी हैं।

वही जनसम्पर्क के दौरान गांव के वरिष्ठ भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाक़ात किए । जो उनके समय से भाजपा संगठन में जुड़कर संघर्ष करते हुए पार्टी में अपनी सेवाएं दी, डॉ जवाहर नायक ने अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं से भरपूर आशीर्वाद देने हेतु आग्रह किया। इस दौरान समस्त जनताओं ने डॉ जवाहर नायक को आश्वस्त व वादा करते हुए कहा की आपके सुपुत्र अजय जवाहर नायक जी को क्षेत्र से पूर्ण बहुमत के साथ जीत दिलाएंगे और विजयी बनाकर रहेंगे।








