
बरमकेला/सुधीर चौहान। ग्राम पंचायत धूमाभाठा में सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार खड़े हुए थे जिसमें से प्रमोद भट्ट ने अपना वर्चस्व साबित कर दिया है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत धूमाभाठा से इस बार सरपंच पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे, ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने प्रमोद भट्ट पर भरोसा जताया। जिसके बाद मंगलवार को प्रमोद भट्ट ने अपने ग्राम में आभार रैली निकालकर और घर घर जाकर आभार जताया और आशीर्वाद लिया। प्रमोद भट्ट ने बताया कि गांव की जनता का आशीर्वाद हमारे ऊपर बना हुआ है।

हम भी गांव की जनता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सरपंच निर्वाचित होने के बाद जनता के लिए सड़क, बिजली, पानी, नाली जैसी सुविधाओं को उपलब्ध करने के लिए काम करेंगे। जनता के हरेक सुख दुख में हमारी सदैव भागीदारी रहती है इसलिए जनता का आशीर्वाद हमें मिलता आया है। आभार रैली में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सरपंच प्रमोद भट्ट, सरपंच श्रीमती सविता सिदार , उपसरपंच रामकुमार पटेल, निर्वाचित पंच संगीता भट्ट, राशन दुकान विक्रेता थानसिंह पटेल जी उपस्थित रहे।






