
बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत जनपद पंचायत बरमकेला क्षेत्र के सरिया तहसील में आने वाले ग्राम पंचायत रानीडीही के नवनिर्वाचित सरपंच सुकलाल चौहान ने शपथ ग्रहण करने के बाद रायपुर भाजपा कार्यालय पहुंचकर रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भेंट मुलाकात कर उनका मुंह मीठा करवाया और उनसे आशीर्वाद लेकर आशीर्वाद मांगा।
विदित हो की ग्राम पंचायत रानीडीही में सामान्य सीट होने के बावजूद भी सुकलाल चौहान ने भारी बहुमत से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और विपक्षियों को भारी मतों से पठखनी दी है।

पढ़िए उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि…
सुकलाल चौहान एक सामान्य परिवार से आते हैं जो राज मिस्त्री का काम करते हैं, सुकलाल चौहान एक कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता थे जिनके कार्य को देखते हुए एक दो वर्ष पूर्व चौहान समाज के अठगहवा सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया फिर उनके कार्य को देखते हुए चार माह बाद चौहान समाज बरमकेला के चौहान समाज सरिया परिक्षेत्र का परिक्षेत्र प्रभारी बनाया गया। सुक्लाल चौहान भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है जो रायगढ़ विधानसभा के विधायक चुनाव में रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जी को भारी बहुमत से जीत दिलाने में उनके क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई थी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मिलेगा आशीर्वाद…
जब नवनिर्वाचित सरपंच सुकलाल चौहान ने शपथ ग्रहण के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे तो रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उनको जीत की बधाई देते हुए कहा कि आप अपने सामाजिक क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत रानीडीही के विकास कार्य हेतु मेरा भरपूर सहयोग और आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा मैं आपको आश्वासन देता हूं। आगे भी आप ऐसे भाजपा पार्टी व अपने समाज के साथ-साथ अपने क्षेत्र के लिए हमेशा कार्य करते रहें।






