
मुख्य अतिथियों ने फीता काट कर श्री फल तोड़कर मैच का किया शुभारंभ
कबड्डी मैच के शुभारंभ पहला मैच बरगाँव विरुध बिलाईगढ़ के बीच खेला गया

सरिया:- नया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के अंतर्गत बरमकेला ब्लाक सरिया तहसील के समीपस्थ ग्राम पंचायत बिलाई गढ़ ( अ) मे हर साल की तरह इस साल भी किंग स्टार युवा समिति बिलाई गढ़ अ के द्वारा कबड्डी समिति के द्वारा तीन दिवसीय 2 फरवरी से 4 फरवरी तक प्रो कबड्डी खेल का आयोजन रखा गया है जिसका की आज शाम 2 फरवरी को आज ग्राम बिलाईगढ़ मे शाम 5 बजे इस कबड्डी खेल की शुरुवात हमारे क्षेत्र के युवा जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक विधायक प्रतिनिधि श्री नरेश साहू व साथियों के हाथों मे कबड्डी खेल का शुभारंभ हो गया आसपास व दूर से खेल प्रेमी खेलने के लिए आ रहे है देखना यह है की कौन सी कहा की टीम प्रथम इनाम के हकदार होगी। बिलाईगढ़ कबड्डी मे चतुर्थ इनाम तक रखा गया है। जिसमे प्रथम इनाम के रूप मे 15001रु व द्वितीय पुरस्कार के रूप मे 8001 रु रखा गया है तीसरा 5001 रु वही 3001 रुपया चतुर्थ इनाम के रूप मे रखा गया है जिसमे खिलाडियों के लिए आयोजन समिति के द्वारा प्रवेश शुल्क के रूप मे 300 रुपया रखा गया है वही बता दे की कामेंट्रि के रूप मे शुद्ध देसी छत्तिसगढ़िया हमारे कार्यकर्ता प्रमोद यादव जी के द्वारा अपनी मिठी मिथी बोली कमेंट्री कर दर्शको का खिलाडियों का उत्साह बढ़ाएंगे।

आज 2 फरवरी शाम 5 बजे को मुख्य अतिथियों के द्वारा कबड्डी मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक के साथ विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू,उग्रसेन साहू, भुवनविजय मालाकार,अग्नु पटेल, सरपंच प्रतिनिधि शिव चौहान , युवराज चौधरी, हेतराम मिरी, संतोष चौहान, प्रमोद यादव, हेमसागर गौटीया हेमंत पटेल व कबड्डी खिलाडी गाँव के गणमान्य नागरिको की मौजूदगी मे नारियल तोड़ पूजा कर फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए आग्रह किये की मैच का रोचक आनद शांति पूर्ण ढंग से उठावे। आज का उद्घाटन कबड्डी मैच बरगांव विरुध बिलाईगढ़ के मध्य खेला गया अतिथियों के द्वारा मैदान मे पहुंचकर परिचय देते हुए खेल प्रारंभ कराये आज के खेल मे बरगाँव विजयी रहा खेल मैदान दर्शको से भरा हुआ था मुख्य अतिथि कैलाश नायक ने अपने दो शब्द उद्बोधन मे बताये की ग्रामीण स्तरीय कबड्डी खेल का आयोजन बिलाईगढ़ किंग स्टार युवा समिति के द्वारा हर वर्ष किया जाता है वही खिलाडियों को खेल भावना से खेलने की अपील व दर्शको को शांति पूर्ण मैच का आनद लेने हेतु प्रेरित किये एवं खेल निर्विघ्न रूप से संपन्न हो यही कामना के साथ बिलाईगढ़ वाशियों समिति को व ग्रामीणों को बधाई व शुभकामनाएं दिये।
आज के कबड्डी के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ मे विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू, उग्रसेन साहू, भुवनविजय मालाकार, अग्नु राम पटेल, शिव चौहान, युवराज चौधरी, हेमसागर , हेतराम,प्रमोद,संतोष, शिव चौहान, हेमंत पटेल गाँव के बुजुर्ग बच्चों ग्रामीणों खेल प्रेमी समिति के सभी सदस्य गण आयोजन समिति व ग्रामीणों की उपस्थिति भारी संख्या मे रही।






