राजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ में नये डायलासिस कक्ष तथा नये मशीन का लोकार्पण

सारंगढ़:- हॉस्पिटल के प्रेरणा स्रोत छत्तीसगढ़ शासन गौ सेवा आयोग के सदस्य तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम साहू जी के जन्मदिन पर केक काटकर तथा मरीज़ों को फल वितरित कर मनाया गया। उक्त उपलक्ष पर श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ में विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी के द्वारा किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों के सुविधा के लिए हॉस्पिटल में नए डायलिसिस कक्ष तथा नए मशीन का लोकार्पण किया गया । उक्त मौके पर उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे जी,  जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार जी , क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज जी,  एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री अरुण मालाकार जी, वरिष्ठ कांग्रसी संजय दुबे जी, ब्लॉक कांग्रेस कोसीर अध्यक्ष सुनीति विष्णु चंद्रा जी, आदरणीय नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री रामनाथ सिदार जी, बिलाईगढ़ से हेमंत दूबे जी राकेश पटेल जी माननीय गोल्डी लहरे जी आदि उपस्थित रहे l


सभी अतिथियों का स्वागत चंदन वंदन से अभिनंदन करके तथा श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर निधु साहू जी के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा डॉ डी डी साहू के द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया lसभी ने मिलकर संस्था के प्रेरणा स्रोत आदरणीय श्री पुरुषोत्तम साहू जी का जन्म दिवस केक काट कर तथा भर्ती मरीजों को फल वितरण कर मनाया गया l


विदित हो कि श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल मैं किडनी के बीमारी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा आयुष्मान कार्ड से निशुल्क उपलब्ध है ऐसे में और नए मशीन लगने तथा अलग से डायलासिस यूनिट उपलब्ध हो जाने से डायलिसिस के मरीजों को लाइन लगाने या भटकने की जरूरत नहीं होगी तथा समय पर डायलिसिस हो सकेगा । कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल के संचालक डॉ. निधु साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया एव धन्यवाद दिया गया ।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button