कानूनसामाजिक

सुशासन तिहार में नागरिकों की मांग पर भटगांव को मिला एसडीएम लिंक कोर्ट

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 02 मई 2025/ सुशासन तिहार में नागरिकों की मांग पर कलेक्टर ने भटगांव में एसडीएम का लिंक कोर्ट संचालन व्यवस्था प्रदान किया है। जिले में राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करने, आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा राजस्व एवं दाण्डिक प्रकरण के साथ-साथ समस्त न्यायालीन प्रकरण जो तहसील सरसीवां एवं भटगांव से संबंधित है, के सुचारू रूप से संचालन हेतु कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ का प्रत्येक गुरुवार को तहसील कार्यालय भटगांव में लिंक कोर्ट संचालन के लिए अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक आदेशित किया गया है। इस लिंक कोर्ट के माध्यम से राजस्व मामलों की सुनवाई एवं निस्तारण हेतु राजस्व एवं दाण्डिक प्रकरण के साथ-साथ समस्त न्यायालयीन प्रकरणों आयोजित की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार समीक्षा उपरांत संशोधित की जा सकेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button