
(रोशन यादव जिला ब्यूरो) लैलूंगा:- प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक17/05/25 दिन शनिवार को रायगढ़ जिले/विकासखंड की सभी पंचायतों में भव्य झंडा यात्रा का आयोजन किया गया। रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत नारायणपुर, में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक झंडा यात्रा निकाली गई।इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्कूल के विद्यार्थियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में देशभक्ति गीतों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में देशप्रेम का माहौल बन गया।

यह आयोजन राष्ट्रभक्ति को जागृत करने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पंचायत स्तर पर इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करता है। झंडा यात्रा का सफल आयोजन संबंधित ग्राम पंचायतों की सक्रियता और ग्रामीण जनता के सहयोग से संभव हो सका।







