शिक्षासम्मानसामाजिक

सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने डीईओ पटेल ने संस्था प्रमुखों को पालक संपर्क करने निर्देशित किया

अधिकतम दाखिला करने वाले संस्था प्रमुखों को पुरस्कृत किया जाएगा

सारंगढ़:- नए शिक्षा सत्र को प्रभावी शुरुआत देने और सरकारी स्कूलों को असरकारी स्कूल बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने  स्कूलों में दाखिला बढ़ाने,विभागीय योजनाओं की जानकारी से अभिभावकों को जानकारी देने और सरकारी स्कूलों मे पठन पाठन करने से बच्चों को होने वाली लाभ से समुदाय को अवगत कराने निर्देशित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे अपने अंचल के गांवों में जनसंपर्क कर अभिभावकों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिला कराने आग्रह करेंगे। शासन प्रशासन के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराएंगे।जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने बताया कि आगामी शिक्षा सत्र में जिले के सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी संस्था प्रमुखों और शिक्षकों  को निर्देशित किया जा रहा है कि वे अपने अंचल के गांवों में अनिवार्य रूप से जनसंपर्क भ्रमण करते हुए  अभिभावकों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिला कराने आग्रह करेंगे। एसएमसी और एसएमडीसी ,पंचायत प्रतिनिधियों,आंगनबाड़ी कार्यकताओं  तथा भूतपूर्व छात्रों का भी सहयोग लिया जाएगा। ग्राम सभा की बैठकों,स्कूल प्रबंधन समिति की बैठकों में सभी सदस्यों से अपने बच्चों की दाखिला सरकारी स्कूलों में करने  जन जागरूकता किया जाएगा। डीईओ पटेल ने कहा कि आगामी दिनों में कलेक्टर महोदय द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की स्कूलवार समीक्षा ली जाएगी। डीईओ पटेल ने कहा कि प्रवेश उत्सव के दरम्यान जनप्रतिनिधियों ग्रामवासियों और अभिभावकों और बच्चों को सरकारी स्कूलों के असरकारी बनने और बढ़ते स्तर के बारे में जागरूक किया जाएगा। संस्था प्रमुखों और शिक्षकों के द्वारा अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में हो रहे सुधारों और नई सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था प्रमुखों और शिक्षक गांव गांव घर घर जाकर दाखिला के लिए पालकों को प्रेरित करेंगे। डीईओ पटेल ने कहा कि कमजोर परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी ताकि आगामी परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके।उन्होंने शिक्षकों विषय विशेषज्ञों की कमी पर कहा कि वर्तमान में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया जारी है इससे शिक्षकों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है वे शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले विद्यालयों की साफ सफाई रंग रोगन मूलभूत एवं बुनियादी जरूरतों को अनिवार्य रूप से पूरा कर ले।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button