
पुसौर: वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं. इस दिन विवाहित महिलाएं पति दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं. मान्यतानुसार इस वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है।

पढ़िए वट सावित्री व्रत शुभ मुहूर्त…
ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 26 मई यानी आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 27 मई यानी कल सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा।

वट सावित्री को लेकर जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान ने दी बधाई
वट सावित्री व्रत पूजा को लेकर श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान जनपद अध्यक्ष पुसौर ने कहा कि यह पर्व महिलाओ के लिए उत्तम माना जाता है जिससे हम सभी महिलाए आज पति कि लम्बी आयु दीर्घायु के लिए एवं घर कि सुख शांति के लिए निर्जला ब्रत रखेंगी और सभी माता बहनो को शुभकामनायें भी दी है।






