कानूनक्राइम

चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी व जेवरों सहित साढ़े पांच लाख रूपये किया पार

बुंदेली के कपूरचंद अग्रवाल के निवास में हुई चोरी,पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया

बरमकेला:- बरमकेला के मेन रोड़ स्थित मकान में देरशाम 9 बजे चोरो ने बुलंद हौंसला का परिचय देते हुए मकान मे घुसकर अलमारी से नगदी रकम और सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। बरमकेला पुलिस के द्वारा दर्ज अपराध में लगभग 5.55 लाख रूपये के चोरी का जानकारी मिला है। बरमकेला पुलिस अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरो की तलाश मे जुट गई है वही देरशाम 9 बजे हुई इस घटना से चोरो का बुलंद हौसला सामने आ रहा है वही पुलिस की सुस्ती भी सामने दिख रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कपूरचंद अग्रवाल पिता स्व बनवारीलाल अग्रवाल निवासी बुदेली थाना बरमकेला, जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0 का निवासी है उन्होने बताया कि दिनांक 23/05/2025 दिन शुकवार को वह अपनी धर्मपत्नि श्रीमती रंजू अग्रवाल अपने पुराना गांव बिलाईगढ ब जो कि यहां से 07 किमी0 दूरी पर है, अपने काम के सिलसिले में गये थे और रात करीबन 09 बजे वापस आकर घर का दरवाजा खोलने पर कपूरचंद के कमरे के अंदर कुछ लोंगो के फुसफुसाहट सुनाई दी जिससे हम दोनो डरकर बाहर गेट की तरफ भागकर सामने पेट्रोलपंप के मालिक राजकुमार नायक एवं बगल में रहने वाले मेरे छोटे भाई हेमन्त अग्रवाल को बुलवाया और घर के भीतर गये तब तक अज्ञात चोर पीछे के दीवार लांदकर भाग गये और फिर वह अपने बडे भाई दुलीचंद अग्रवाल, लडका प्रहलाद अग्रवाल,
भतीजा तरूण अग्रवाल सभी को फोन पर सूचना दिया फिर सभी आने के बाद मेरे कमरे का दरवाजा मेरे बड़े भाई द्वारा खोला गया और देखा कि सभी अलमारी चाबी से खुला पडा है। अलमारी में सोने कान का 2 नग, चांदी का गणेश जी का छोटा मुर्ति, चांदी का प्लेट 1 नग, बच्चों का चांदी का कड़ा को छोडकर ज्वेलरी एवं नगदी चोरी किया गया है। कुल चोरी की गई ज्वेलरी एवं नगदी की कुल करीबन 05 लाख 55 हजार रूपये है। चोरी की गई पुस्तैनी पुरानी ज्वेलरीं करीबन 100 ग्राम जिसमें हार 2 नग, कंगन 2 नग, अंगूठी 3 नग, मांगटिकड़ा 1 नग कीमत करीबन 4 लाख रूपये, चांदी करीबन 50 ग्राम जिसमें चांदी का पायल, सिक्का एवं बच्चों का कडा अनुमानित कीमत 05 हजार एवं नगदी 1.50 लाख रूपये कुल करीबन 05 लाख 55 हजार रूपये अज्ञात चोरो द्वारा चोरी किया गया है। बरमकेला पुलिस ने प्रथम दृष्टअया में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 331(4),305(a) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button