
सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के खुड़बेना गांव के चर्चित चेहरा अनिल टांडे इन दिनों सतीश जैन की फिल्म मोर छईयां भुईयां 3 में विलन के किरदार में नजर आ रहे है और जिसकी चर्चा हो रही है रियल से रिल तक । यह परिवारिक फिल्म है जिसे लोग अपने नजदीकी सिनेमा घरों में देखने पहुंच रहे हैं ।अनिल टांडे सारंगढ़ के पहले ऐसे वक्ती है जो छत्तीसगढ़ी फिल्म में अपनी भूमिका निभाए हैं और उन्हें देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं यह अंचल के लिए गौरव की बात है। उनके अपने लोगों ने उनकी भूमिका को सराहते हुए बधाई दे रहे हैं और फिल्म की भूमिका ओर फिल्म की सराहना कर रहे हैं । अनिल टांडे के बॉडी एवं लूक को देखते हुए उन्हे मेंन विलन का किरदार निभाना चाहिए जिससे अनिल टांडे ज्यादा ज्यादा आगे आये और लोग उन्हे ज्यादा पसंद करे।






