शिक्षा

भूपेन्द्र पटेल को पितृ शोक: सेवानिवृत शिक्षक प्रहलाद सिंह पटेल का निधन

रायगढ़ | ग्राम गेजामुड़ा (किरोड़ीमल नगर ) निवासी सेवानिवृत शिक्षक 82 वर्षीय  प्रहलाद सिंह पटेल का विगत 5 नवंबर रविवार को हो गया । प्रहलाद सिंह पटेल अत्यंत सहज सरल एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे, उनके दो पुत्री श्रीमती अरुण एवं श्रीमती आरती तथा दो पुत्रों में ओमप्रकाश पटेल व भूपेन्द्र पटेल तथा नाती पोतों से भरापुरा परिवार है।

छोटे पुत्र भूपेन्द्र पटेल खरसिया विधायक एवं मंत्री उमेश पटेल के विशेष सुरक्षा अधिकारी है । प्रहलाद पटेल के निधन पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि  शिक्षकगण एवं प्रबुद्ध जनों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व सद्गति के लिए प्रार्थना की है । स्वर्गीय प्रहलाद सिंह पटेल का दशकर्म आगामी 14 नवंबर मंगलवार को उनके गृह ग्राम गेजामुड़ा  में संपन्न होगा ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button