
सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम सांकरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो वरिष्ठ शिक्षकों सुरेशचंद्र प्रधान और प्रवीण साय को उनके सेवा निवृत्ति पर ससम्मान विदाई दी गई। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां शिक्षक, पालक, छात्र और ग्रामीणों की आंखें नम थीं और तालियों की गूंज ने शिक्षकों के योगदान को सलामी दी।
इस विदाई समारोह में भारतीय जनता पार्टी मंडल सरिया के अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, महामंत्री महेश बारीक, पूर्व जनपद अध्यक्ष लिंगेश्वर भोय, अलेख दास, बुलू साहू सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
शिक्षकों के योगदान को किया गया याद
सभी वक्ताओं ने सुरेशचंद्र प्रधान और प्रवीण साय के शिक्षण जीवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन, समर्पण और प्रेरणा का उदाहरण पेश किया। विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने वाले ये शिक्षक आज भले ही औपचारिक रूप से विद्यालय से विदा हो रहे हैं, लेकिन उनका योगदान सदैव याद रहेगा।






