
रायगढ़। शहर के बोंदाटिकरा पुल से एसईसीएल और मेडिकल कॉलेज रोड तक जुडने वाली सडक़ का हाल कई सालों से बेहाल है। एनएच 49 को मेडिकल कॉलेज रोड से जोडने वाली सडक आधी ही बनी है। बोंदाटिकरा पुल से मेडिकल कॉलेज रोड तक का हिस्सा बनाया ही नहीं गया। कई साल से इस रोड की मरम्मत तक नहीं की गई। थोड़ी सी बारिश में रोड पर चलना मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह पानी भरने से कीचड़ हो गया है। गड्डों के कारण इस पर चलना मुश्किल हो गया है। पहले इस रोड से होकर भारी वाहन भी निकलते थे। इसलिए सिंगल रोड की हालत खराब हो गई।
यह रोड विकास स्कूल के पास मरीन ड्राइव से जुड़ती है। पूरी
सडक़ ही खराब हो चुकी है। इसके निर्माण के लिए कोई घोषणा नहीं हुई। इस सडक़ का निर्माण सीएसआर से किया गया था। इसी रोड पर प्राची विहार, सांई वाटिका कॉलोनी समेत कई बस्तियां हैं। एनएच 49 तक पहुंचने के लिए यह शॉर्टकट भी है। यह एक बायपास रोड बन सकता है जो शहर के एक हिस्से को एनएच से जोड़ता है। साथ ही पुसौर क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी।






