शिक्षासामाजिक

बटमूल कॉलेज में मतदाता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

महापल्ली:- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे नवाचारों की जानकारियों को भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली में महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एनआर प्रधान व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता के नेतृत्व में 10 जुलाई 2025 को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल ने मतदाता जागरूकता शिविर के आयोजन के उद्देश्य को विस्तार से अवगत कराया। तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी ने मतदाता पंजीयन में फार्म 6, 7 फार्म 8 के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एनआर प्रधान ने आशीर्वचन स्वरुप अपना विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अतिथियों एवं महाविद्यालय के स्टाफ से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारियों को सोशल मीडिया में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम का आभार व्यक्त वरिष्ठ प्रध्यापक प्रो पी के गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एनआर प्रधान, सचिव दशरथ गुप्ता, सदस्य टेकचंद्र गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी, प्रो पी के गुप्ता, डॉ विक्रांत गुप्ता, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के के गुप्ता, डॉ गीता देवांगन, प्रो नीलकंठ निषाद, श्रीमती अनुप्रिया गुप्ता, निशांत पण्डा, त्रिलोचन बरेठ, यमुना मेहर, सुमन किसान एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button