कानूनखेलसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा देने कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु कलेक्टर की पहल

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अगस्त 2025/ खिलाड़ी और खेल गतिविधियों को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बढ़ावा देने हेतु कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वस्फूर्त पहल करते हुए जिले के विभिन्न खेल संघ (क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कराटे, बेसबॉल, शतरंज, कैरम) के पदाधिकारियों की बैठक लिया। कलेक्टर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। डॉ कन्नौजे ने जिले में कौन-कौन से खेल खेलते हैं, कहां खेलते हैं तथा मूलभूत सुविधाएं कितनी है और कितना जरूरत है आदि जानकारी लिया। खेल के लिए नेट एवं खेल सामग्री मांगे जाने पर कलेक्टर ने खेल को बढ़ावा देने हेतु सभी खिलाड़ी संघों को नेट व खेल सामग्री को खेल दिवस 29 अगस्त को दिए जाने का आश्वासन दिया। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा देने कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिकेत साहू, प्रभारी खेल अधिकारी कौशल यादव सहित गोल्डी नायक और मनोज जायसवाल उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे द्वारा खेल सुविधा की स्वीकृति

बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ी गोल्डी नायक द्वारा खेलभाठा मैदान में हाईमास्क लाइट लगाने, बालक बालिका खिलाड़ियों के लिए शौचालय निर्माण तथा छाया की मांग किया गया है, जिस पर कलेक्टर ने शौचालय निर्माण, हाईमास्क लाइट लगाने तथा छाया के लिए मंच में पक्का शेड बनाने की स्वीकृति दी। इसके साथ ही कराटे संघ के द्वारा खिलाड़ियों के अच्छे प्रैक्टिस के लिए मैट की मांग किए जाने पर उसे भी प्रदान करने हेतु कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने स्वीकृति दिया। इस प्रकार जिले में विभिन्न खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न खेल संघों से विस्तृत चर्चा कर उनकी समस्याओं, मांगों को सुनकर उनका निराकरण करने हेतु कलेक्टर डॉ कन्नौजे कनौजिया ने आश्वासन दिया ताकि जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। जिले के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक खेलने पहुंचे और जिले में बेहतर फिर सुविधा का विस्तार हो।

बैठक में शामिल हुए कोच और खिलाड़ी

बैठक में फुटबॉल कोच दिलीप कुमार और क्रिकेट कोच त्रिलोक मैत्री उपस्थित थे। अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टबाल खिलाड़ी सौरभ यादव, अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी प्रिंस यादव, मनीषा निषाद, राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी रितेश यादव के साथ साथ अन्य खिलाड़ी पंकज बरेठ, अनित मनहर, हितेश मैत्री, हेमन्त लकड़ा, ललित यादव, उमेश बरेठ उपस्थित हुए। इसके अलावा जिले में अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सोनिया चौहान, सानिया चौहान के अलावा अन्य प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button