Uncategorized

सरिया में रक्तवीर परिवार का सातवां विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, पुलिस अधीक्षक सहित सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान


सारंगढ़-बिलाईगढ़// रक्तवीर परिवार सरिया के तत्वावधान में नगर पंचायत सरिया के अग्रसेन भवन में आज सातवां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में सरिया नगर सहित उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

छत्तीसगढ़ पर्यटन शिविर की सबसे खास बात यह रही कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय स्वयं रक्तदाता के रूप में शिविर में शामिल हुए। उन्होंने दोपहर में शिविर स्थल पर पहुंचकर पहले रक्त जांच करवाई और उसके बाद रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने अन्य रक्तदाताओं को भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।


सुबह से लगी रही रक्तदाताओं की कतार


शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था। सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग बारी-बारी से रक्तदान करते रहे और पूरे दिन वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। लक्ष्य ब्लड एण्ड कंपोनेन्ट सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की टीम लगातार सेवाएं देती रही। शिविर मे पहुचे रक्तदाताओ ने कुल 251 यूनिट ब्लड डोनेट किया।


समिति और रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित


शिविर के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले रक्तवीर परिवार सरिया के संस्थापक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से कार्य कर इस शिविर को सफल बनाया।
शिविर में योगदान देने वाले समिति के सदस्यों, चिकित्सकों और सहयोगियों को रक्तवीर परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं शिविर में पहुंचे पत्रकार सुधीर चौहान,हेमंत पटेल और वीरेंद्र सोनी को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


बड़ी संख्या में गणमान्य रहे उपस्थित


शिविर में जिले और नगर के राजनैतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ आञ्जनेय वार्ष्णेय, रक्तवीर परिवार सरिया के संस्थापक/अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश पाणीग्राही, सरिया थाना प्रभारी प्रमोद यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ शर्मा, चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रक्तवीर परिवार के सदस्य तथा पत्रकार और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे।


इस सातवें रक्तदान शिविर ने न सिर्फ सरिया नगर बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाई। सैकड़ों लोगों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना आज भी जीवित है। आयोजकों ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button