कानूनशिक्षासामाजिक

सरकारी कर्मचारियों के लिए पुराना पेंशन या एनपीएस विकल्प चयन का अंतिम अवसर 8 मई तक


सारंगढ़ बिलाईगढ़ 28 अप्रैल 2023/ राज्य शासन के शासकीय कर्मचारियों को एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. पेंशन स्कीम का चयन के लिए विकल्प प्रस्तुत करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान की गई है। शासकीय सेवक 08 मई 2023 तक विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त निर्धारित अवधि में संबंधित शासकीय सेवकों द्वारा एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. के चयन के विकल्प प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो भविष्य में किसी प्रकार का विकल्प चयन करने का अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। इस स्थिति में संबंधित शासकीय सेवकों को एन.पी.एस. मान्य कर कार्यवाही की जावेगी। सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों को एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. विकल्प भरवा कर कार्मिक संपदा में अपलोड करने की प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस आशय का पत्र वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button