कानूनशिक्षासामाजिक

एससी, एसटी और ओबीसी के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन का अंतिम अवसर 3 मई तक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 28 अप्रैल 2023/ राज्य में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई आदि में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जिनका संस्थाओं में प्रवेश विलम्ब से हुआ है तथा जिन पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित हुआ है। ऐसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, के लिए शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही
http://postmatric-scholarship.cg.nic.in
वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन किया जा रहा है।
यह अंतिम अवसर विद्यार्थियों को प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 अप्रैल से 03 मई तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 मई तक, सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु 15 मई तक की तिथि निर्धारित की गई है। वर्ष 2022-23 से छात्रवृत्ति का पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय आधार सींडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।

….

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button