
सारंगढ़:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनिका विनोद भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कर्नाटक का चुनाव तो सिर्फ झांकी है इस साल के अंत में होने वाले 5 राज्यो के निर्णय तो अभी बाकी हैं। मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी जी सहित पुरे कांग्रेस परिवार का मेहनत कर्नाटक चुनाव के डिसीजन में दिखा है। कर्नाटक चुनाव का असर इस साल के अंत में 5 राज्यो में होने वाले चुनाव में भी देखने को मिलेंगे। जिस प्रकार से कर्नाटक में स्थानीय मुद्दों पर ध्यान दिया गया कहीं ना कहीं यह छत्तीसगढ़ पैटर्न का ही प्रतीत होता है। विगत 2018 के चुनाव के चुनावी घोषणा पत्र में तात्कालीन घोषणा पत्र बनाने वाली कमेटी ने पुरी तरह से स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया ना सिर्फ फोकस किया बल्कि पुरे 4.5 वर्षो तक उक्त घोषणा पत्र का पालन भी करते रहे हैं, इसी का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ चुनाव के संबंध में हो रहे प्रत्येक सर्वे में कांग्रेस दुसरी बार प्रचंण्ड मतों से सरकार बनाती दिख रही है।

राहुल गांधी जी ने कर्नाटक में सर्वप्रथम कैबिनेट में पुरे कर्नाटक की महिलाओं को मुफ्त बस सेवा देने की, युवाओं को दो साल के लिए प्रत्येक माह,1500 और 3000 देने की बात कही, प्रत्येक बि पी एल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10किलो अन्न देने वाली बात कही वहीं 200 यूनिट बिजली की बात पर भी जनता ने आशीर्वाद रूपी वोट दिया। वहीं छत्तीसगढ़ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी के नेतृत्व में इस बार भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेेस की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पैटर्न को ही आधार बनाकर स्थानीय मुद्दो पर ध्यान केन्द्रित किया गया जिसका सीधा लाभ कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट में देखने को मिला। उक्त बातें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनिका विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सभापति सहकारिता एवं उद्योग रायगढ़, अध्यक्ष रीपा जिला पंचायत रायगढ़, सदस्य जिला योजना समिति, सदस्य अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण), सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति रायगढ़ के द्वारा कही गई।






