राजनीतिसम्मानसामाजिक

मालखरौदा में नवीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय और अडभार में नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

सक्ती/भुवन चौहान/नवगठित सक्ती जिला अंतर्गत मालखरौदा अनुविभाग में आज 48.03 लाख रुपए की लागत के नवीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का और इसी प्रकार अडभार में 71.12 लाख रुपए की लागत के नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चांपा यनीता यशवंत चंद्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा लकेश्वरी देवा लहरें, अध्यक्ष नगर पंचायत अड़भार प्रभा ज्योतिष गर्ग, सदस्य जिला पंचायत जांजगीर चांपा साक्षी युगल बंजारे, सदस्य जनपद पंचायत मालखरौदा गीता भुवनेश्वर पटेल, सरपंच मालखरौदा राजा जितेंद्र विजय बहादुर सिंह थे। इसके साथ ही इस भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, एसडीएम रजनी भगत, अडभार तहसीलदार बिसाहिन बाई चौहान, मालखरौदा तहसीलदार संजय मिंज, सीईओ संदीप पोयम, हाऊसिंग बोर्ड इंजी. एकांत गर्ग सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button