शिक्षासामाजिक

विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) कोरबा, डिवाइन ग्रुप दीया द्वारा “पर्यावरण जन चेतना- जागरूकता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न”

कोरबा/ अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी”, फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO ) , अखिल विश्व गायत्री परिवार कोरबा मंडल, युवा संगठन डिवाइन ग्रुप दीया द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनाँक 5 जून 2023 को शिव नगर, रूमगढा कोरबा में “पर्यावरण जन चेतना-जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की पर्यावरण एवं प्रकृति पर आधारित फैंसी ड्रेस, पेंटिंग, स्पीच स्पर्धा कार्यक्रम तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दीपक भास्कर स्टेट कोआर्डिनेटर एफआईपीबी एंड एआईबीपीओ तथा “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन एवं पुष्पा सिंह जिला संयोजिका तेजस्विनी नारी शक्ति संगठन कोरबा, खेलावन पटेल जिला सह संयोजक दीया गायत्री परिवार कोरबा, रमाकांत साहू युवा प्रकोष्ठ कोरबा, आरती आदित्य जिला सह संयोजिका “तेजस्विनी” नारी शक्ति संगठन कोरबा विशेष रूप से उपस्थित थे।

पर्यावरण जन चेतना कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिए तथा इस मानसून अपने घर तथा आस-पास के क्षेत्र में पाँच- पांच पौधे लगाने का निर्णय लिए। इस अवसर पर बच्चों तथा विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण एवं प्रकृति पर आधारित फैंसी ड्रेस, पेंटिंग बनाकर प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रेजेंटेशन किया गया । कार्यक्रम का संचालन आरती आदित्य जिला सह संयोजिका तेजस्विनी नारी शक्ति संगठन तथा खेलावन पटेल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर छात्र जय सिंह राठौर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने जन्मदिन में अपने घर तथा आसपास में पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों के द्वारा वृक्षारोपण कर प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विजेंद्र यादव, सविता साहू, सतेंद्र कुमार, उमा राठौर, पदमिनी आदित्य, रेवती साहू, जामती मानिकपुरी, पुष्पा यादव, राधिका बाई, किंजल साहू, ईशु वैष्णव, कंचन सूर्यवंशी, दिव्या, भूमिका, अंकिता, गोली साहू, खुशी, ज्योति, सुभि सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button