कानूनक्राइमदुर्घटनासामाजिक

VIDEO: बिना परमिशन के बोर खनन करे रहे गाड़ी में लगी आग,1 गाड़ी जलकर हुआ खाक,मची अफरा तफरी,कब तक होगा कार्यवाही

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक में बोर खनन करवाते समय अचानक हुए ब्लास्ट के बाद गाड़ी में आग लगने का मामला सामने आया है।

देखें वीडियो

पुसौर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम त्रिभोना और कोणपाली के बीच एक किसान शुक्रवार को अपने खेत में बोर खनन करवा रहा था इसी दौरान बोरवेल गाड़ी में अचानक लगी आग, जिससे केसिंग वाला गाड़ी ब्लास्ट होकर क्षतिग्रस्त हो गया।

अचानक आग लगने से लोगों में मची अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। गांव के ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से कई घंटे बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि अवैध तरीके से बोर खनन का कार्य बोर एजेंट प्रभाकर गुप्ता निवासी सुट्पाली के द्वारा कोणपाली गांव में फकीर मेहर के खेत में करवाया जा रहा था इसी दौरान आज यह घटना घटित हो गई।

विदित हो की छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में जिला कलेक्टर द्वारा 30 जून तक बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया गया उसके बावजूद बोर खनन करने वाले चोरी छिपे मोटी कमाई करने की मंशा से धड़ाधड़ बोर खनन किया जा रहा है।

आज हुई इस घटना से अनहोनी घटना घटित होनें से बच गई अन्यथा यहां जनहानि की भी घटना घटित हो सकती थी, इस बात से इंकार नही किया जा सकता है।

पुसौर तहसीलदार और पुलिस विभाग को इस मामले में कडी कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले दिनों में इस प्रकार बगैर परमिशन के अवेध तरीके से बोर खनन न हो सके।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button