संगठनसामाजिक

जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने पिरदा में किया चौहान समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

सक्ति/मालखरौदा(भुवन चौहान):- विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिरदा में आज दिनांक 10/6/2023 को 10 लाख रुपये से निर्मित होने वाले चौहान समाज के सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप शामिल जैजैपुर विधानसभा के विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा जी के करकमलों से सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया।

छ. ग. चौहान समाज एवं विभिन्न जिलों से आये स्वजातीय बंधुओं द्वारा विधायक जी के आगमन पर जोशीला स्वागत एवं पुष्प हार से उनका अभिनंदन किये, औऱ अपने उध्बोधन में कहा कि समाज का विकास शिक्षा, संगठित एवं एकता से समाज आगे बढ़ता है।

इस भवन के बनने से समाज के युवा एवम प्रभुत्व जनों लोग भवन में बैठकर अपनी समाज की दया दिशा एवं समाज को आगे बढ़ाने में विचार विमर्श कर सकते है।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम के अध्यक्षता दीपक चौहान एवं छत राम चौहान संरक्षक चौहान समाज जैजैपुर, नरेंद्र भारद्वाज सरपंच पिरदा,सोहन चौहान सामाजिक कार्यकर्ता, नारायण दास मानिकपुरी संस्थापक रोशनी फाउंडेशन,मनीराम चौहान जैजैपुर चौहान समाज अध्यक्ष,महादेवा चौहान संरक्षक जैजपुर,नरेश चौहान सचिव चौहान समाज डभरा , कन्हैया चौहान अध्यक्ष आठ गवा परीक्षेत्र पिरदा, लक्ष्मी चौहान अध्यक्ष चौहान समाज बामहीन डीह, जुध राम सोनवानी,सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवम् चौहान समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button