संगठनसामाजिकस्वास्थ्य

बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के कापू मार्ग में लोगो ने किया चक्कजाम , ईलाज के नाम बैठे सड़क पर,पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद

रायगढ़:- जिले के धरमजयगढ़ के कापू मार्ग से एक बड़ी खबर आ रही है जहा इलाज कराने की मांग को लेकर धरमजयगढ़ कापू मार्ग को चक्कजाम कर दिया गया है।जिसके बाद बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।आपको बता दे की एक जनवरी को धरमजयगढ़ के झूलनबर निवासी गणेश यादव अपने काम से धरमजयगढ़ जा रहा था इसी दौरान शराब भट्टी के पास निर्माण हो रहे सड़क में रखे मलबे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया वहीं घायल युवक उसके बाद से कोमा में है जिसके इलाज के लिए सड़क ठेकेदार से चार लाख रुपए की मांग करते हुए इस मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया है वहीं मौके पर धरमजयगढ़ तहसीलदार डहरिया सहित पुलिस की टीम मौजूद हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button