
सभी पेड़ों का संरक्षण चेंबर आफं कॉमर्स द्वारा किया जाएगा–/ रतन शर्मा

हायर सेकंडरी स्कूल लेन्धरा परिसर में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने रोपे पौधे
: बरमकेला/// भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निर्देशालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी मेरी, माटी मेरा देश, वसुंधा का संवर्धन वीरों का अभिनंदन कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्धरा मे आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्कूल परिसर में 75 बृहद वृक्षारोपण चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा के अगवाई में किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतन शर्मा चेंबर ऑफ कॉमर्स, विशिष्ट अतिथि कन्हैया सारथी विधायक प्रतिनिधि, शाला प्रबंधन नित्यानंद पटेल एवं प्राचार्य राजकुमार पटेल,पूर्व पर्यावरण वाहिनी सदस्य मोहन नायक,व गणमान्य नागरिक, शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों ने मिलकर स्कूल परिसर में किया गया।

अतिथियों का सभी छात्र-छात्राओं ने तिलक लगाकर व तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। सभी अतिथियों का राष्ट्रीय सेवा योजना बैच लगाकर सम्मानित किया गया, सभी छात्र छात्राओं एवं अतिथियों द्वारा पंचप्राण प्रतिज्ञा शपथ लिया गया वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना मे A प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्कूल की देखरेख में सहभागिता निभाने वाले मुनकू बरिहा को चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा साल श्रीफल से भी सम्मानित किया।

रतन शर्मा अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज जो हम स्वतंत्र बैठे हैं उन वीर जवान के बदौलत बैठे हैं जो बॉर्डर में हैं आज जो हम खुली सांस ले रहे हैं उनकी बदौलत है आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आज हमारे द्वारा 75 वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन पौधों कभी चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा संरक्षण किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि पर्यावरण और जीवन को सुरक्षित रखने और पेयजल स्त्रोत्र को बचाने में पेड़ पौधे रक्षक की भूमिका में हैं इसीलिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर जीवन और पेयजल के संरक्षण में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पौधों का रोपण करना ही नहीं बल्कि उसकी देखभाल करना ही कर्तव्य होगा।

इस अवसर पर रतन शर्मा अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स बरमकेला, कन्हैया सारथी विधायक प्रतिनिधि, नित्यानंद पटेल शाला प्रबंधन अध्यक्ष, प्राचार्य राजकुमार पटेल, मोहन नायक पूर्व पर्यावरण वाहिनी सदस्य, आनंद अग्रवाल, डॉ गिरजा शंकर गुप्ता, मुनकु बरिहा, काशीराम पटेल, ब्रजेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनिल गोयल, बाबुलाल पटेल, बी.डी. मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी, सरोज कुमार साहू सहायक कार्यक्रम अधिकारी समस्त शालेय छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

इससे अतिरिक्त इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक बुद्धदेव मिश्रा मंच का संचालन किया जा रहा था। फणींद्र पटेल सरोज भूमिका रही विद्यालय प्राचायज् ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।






