राजनीतिसामाजिक

विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयास से सारंगढ़ को मिली एक और बड़ी सौगात अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय नवीन भवन का 3 करोड़ 83लाख की लागत से होगा निर्माण

सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी है श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ के लगातार प्रयास से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में लगातार विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं।कन्या महाविद्यालय 100 बिस्तर जिला चिकित्सालय से लेकर गौरव पथ निर्माण एवं नगर पालिका परिषद व विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य द्रुतगति से जारी है इसी कड़ी में आज प्रशासनिक दृष्टि कोण से जर्जर हो चुके अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सारंगढ़ एवं तहसील भवन के नवीन भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 83 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति सारंगढ़ जिला मुख्यालय को प्राप्त हुई है।

जिससे सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय राजस्व एवं तहसील कार्यालय भवन नए स्वरूप में निर्मित होगी जिससे जिले वासियों को सुविधा प्राप्त होगी सौगात को लेकर श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद सारंगढ़ जिला मुख्यालय में सर्व सुविधा युक्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय एवं तहसील भवन निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी जो आज पूरी हुई नए भवन बनने से क्षेत्र के आमजन को सभी प्रकार की सुविधा प्राप्त होगी जो खुशी की बात है, इसी तरह लगातार जिला मुख्यालय में विकास कार्य जारी रहेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button