
रायगढ़:- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश संयुक्त सचिव
बिजेंद्र चौहान प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रजीत शर्मा के अनुशंसा पर रायगढ़ जिलाध्यक्ष सी पी डनसेना ने रायगढ़ जिला सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन में विस्तार करते हुए प्राथमिक शाला जेवरीडीह में पदस्थ सहायक शिक्षक – एस कुमार सारथी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञात हो कि सारथी पहले से ही संगठन में ब्लाक तथा जिला स्तर पर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाते आ रहे हैं जिसके फलस्वरूप जिला में कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कमान सौंपी गई है।

आज हमारे टीम से बात करते हुए सारथी जी ने अपनी नई जिम्मेदारी को पूर्व की भांति निष्ठापूर्वक निभाने की बात की एवं सदैव शिक्षकों के हित व उनके जायज मांगों व समस्याएं के लिए हर संभव मदद करने कि बात की । एस कुमार सारथी के जिला कार्यकारणी अध्यक्ष बनने पर उनके मित्र निराकर चौहान प्रभुदत्त पाढ़ी जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष राजेश किसान पुसौर ,विनोद एक्का रायगढ़ ,श्यामलाल भगत लैलूंगा ,अश्वविनी दर्शन घरघोड़ा,ताम्रध्वज् चंद्रा धरमजयगढ़,गंगाधर डनसेना खरसिया , हेमलाल चौहान तमनार एवं समस्त जिला ब्लॉक प्रांत कार्यकारिणी ने बधाई दी।






