
खरसिया – इस सावन सोमवार को ग्राम पंचायत पतरापाली के समस्त ग्रामवासी एवं सैकड़ों लोगों द्वारा रसिया बाबा पतरापाली से जल भरकर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर बरगढ़ में जलभिषेक किया गया लगभग 6 किलोमीटर दुरी तय किया गया कावड़ यात्रा को सुबह 3:00 बजे प्रारंभ किया गया तथा सुबह 8:00 बजे बरगढ़ में जाकर भोलेनाथ मे जलाभिषेक किया गया ।

इस कावड़ यात्रा मे बोल बम बोल बम के नारे से पूरा राश्ता तथा मंदिर गुंज उठा इस कावड़ यात्रा मे ग्रामीण क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक गोकुल राठिया के मधुर स्वर में भोलेनाथ के बहुत सुंदर गीत सुनाया गया जिससे सभी श्रद्धालु भक्त झूमते और नाचते नजर आए इस कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए बी डी चौहान स्कूल डायरेक्टर सोमनाथ गुप्ता वाहन मालिक मुख्य कार्यकर्ता रूपेंद्र राठिया मुकेश कुमार अनिल यादव छविन्द्र राठिया एवं साउंड सर्विस रोशन राठिया राजीव युवा मितान क्लब पतरापाली अध्यक्ष हुलस राम राठिया सचिव जितेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा।






