कानूनसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

बरगद के पेड़ के नीचे मिली 17 वर्षीय शिव कुमार की संदिग्ध लाश FSL और डॉग स्क्वायड की टीम ने डाला डेरा

कुड़ेकेला :- इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई जब तड़के सुबह एक 17 साल के मासूम लड़के की लाश खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। दिल दहला देने वाली यह वारदात बरभोन और गुर्दा के बीच की है।
​बरगद की छांव में मिला शिव का शव:-​मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिव कुमार राठिया पिता चैत राम निवासी बरभोन के रूप में हुई है। रोज़ की तरह आज भी सुबह की शुरुआत सामान्य थी लेकिन तभी गुर्दा के पीपर खूंटी बरगद पेड़ के पास खेत में शिव कुमार का निष्प्राण शरीर मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।
​एक हंसता खेलता लड़का आखिर उस सुनसान खेत तक कैसे पहुंचा यह सामान्य मौत है आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई खौफनाक साजिश छिपी है।​पुलिस महकमे में खलबली बुलाई गई FSL और डॉग स्क्वायड ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए दल बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और डॉग स्क्वायड की स्पेशल टीमों को घटना स्थल पर तलब किया गया।फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने बारीकी से लाश के आसपास के पैरों के निशान मिट्टी और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लिया है।​ डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त वहां कौन कौन मौजूद था और आरोपी किस दिशा में भागे।​हर पहलू पर पुलिस की पैनी नजर।
फिलहाल इस रहस्यमयी मौत ने पूरे गांव को खौफ और मातम में डाल दिया है। हर जुबान पर बस एक ही सवाल है आखिर शिव कुमार के साथ उस रात क्या हुआ था।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button