सामाजिकसंगठनसुरक्षा

ग्राम बालमगोड़ा में  ग्रामीणों ने भी ठाना – अपने ग्राम को नशा मुक्त बनाना समाज के लिए एनएसएस स्वयंसेवक  दे रहे संदेश

रायगढ़ । शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुआ योग एवं व्यायाम सत्र में छात्र-छात्राओं को योग व्यायाम कराते हुए जीवन में योग के महत्व के बारे में जानकारी दिया गया । परियोजना कार्य के तहत् श्रमदान करते हुए छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर की सफाई एवं आहता की पुताई की तथा परिवेश को स्वच्छ बनाने का संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया।
द्वितीय दिवस के बौद्धिक परिचर्चा में नशामुक्त समाज के लिए युवाओं की भूमिका विषय पर आमंत्रित प्रवक्ता शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रेरित किया गया जिसमें बालमगोड़ा विद्यालय के शिक्षक उदयसिंह पटेल हरेकृष्ण बैरागी एवं प्राथमिक खंड से राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संतोष कुमार पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के फणेन्द्र कुमार पटेल कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजू पटेल एवं  जिला संगठक भोजराम पटेल ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस के माध्यम से नशा मुक्त समाज के लिए संदेश दिया । कार्यक्रम का संचालन शिविरार्थियों  के स्वामी विवेकानंद दल से कुमारी मेघा साहू द्वारा करते हुए सभी वक्ताओं का विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया । विदित हो कि ग्राम बालमगोड़ा के निवासियों ने भी अपने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए ग्राम में शराब पीने या शराब पीकर किसी प्रकार से हुड़दंग दुर्व्यवहार करने, शराब पीने वाले को सहयोग करने वाले पर आर्थिक दंड तथा सामाजिक चेतावनी देकर गांव को नशामुक्त करने का संकल्प अभियान चलाया है ।
विशेष शिविर में द्वितीय दिवस रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नशामुक्त समाज के लिए युवा विषय पर केंद्रित रायगढ़ मानस मंच के द्वारा रामचरितमानस का संदर्भ लेते हुए तबला वादक कला गुरु उग्रसेन पटेल, हारमोनियम संगत बैंजो एवं वासुरी के दक्ष कलाकार नवरतन बिंझवार, मानस प्रवक्ता भोजराम पटेल द्वारा सरस रामचरित मानस का गायन कथा वाचन गीत संगीत के माध्यम से करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य गीत, लोक संगीत व प्रहसन के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश प्रेरक ढंग से दिया गया । ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैयाचरण पटेल बीडीसी श्रीमती राजकुमारी पटेल, सरपंच गुलापी सिदार, युवा नेता घनश्याम साव,  लाभोराम पटेल, परमेश्वर पटेल, छबिराम पटेल, भारत पटेल एवं सभी ग्रामवासियों का शिविर के दौरान विशेष मार्गदर्शन सहयोग प्राप्त हो रहा है वहीं शिविरार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के अनुरूप अपने गतिविधियों का कुशलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं ।

*आज शिविर स्थल में होगा भव्य कवि सम्मेलन :*

दिनांक 8 जनवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर स्थल में  बौद्धिक परिचर्चा के मंच पर नशा मुक्त समाज पर केंद्रित विशेष भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें रायगढ़ जिला के प्रतिष्ठित कविगण पं. कीर्तन सुपकार गीतकार व्यंग्यकार, बरमकेला, जमुना जवान “गोरा” हास्य, पुसौर तेजराम नायक हास्य व्यंग्य, सुखदेव राठिया हास्य तमनार, केशिका साहू “श्रृंगार ” रायगढ़, कमलेश यादव “धाकड़” हास्य व्यंग पर केंद्रित कविता का पाठ करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक एनएसएस के जिला संगठक भोजराम पटेल ने बताया कि प्राचार्य हितेंद्रसिंह पटेल के संरक्षण में कार्यक्रम अधिकारी मंजू पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में यह एक प्रभावी अनोखा एवं प्रेरक कार्यक्रम कवि सम्मेलन के रूप में संपन्न होगा जिसमें काव्य प्रेमी ग्रामवासी एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध जन सादर आमंत्रित हैं ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button