संगठनसामाजिक

युवा नेता राहुल पटनायक को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

रायगढ़, 22 फरवरी 2026। कोतरा रोड स्थित सोनिया नगर के गिरिजा पैलेस में रविवार को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। श्रमिक संगठनों की गतिविधियों को गति देने और बदलते औद्योगिक परिदृश्य में मजदूरों के हितों को सशक्त रूप से उठाने के उद्देश्य से हुई इस बैठक में प्रदेश भर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।


बैठक का माहौल संगठनात्मक ऊर्जा और आपसी संवाद से भरपूर रहा। प्रदेश नेतृत्व ने विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों के साथ बैठकर श्रमिकों से जुड़े जमीनी मुद्दों, औद्योगिक इकाइयों में कार्य परिस्थितियों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच तथा श्रमिक अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में संगठित प्रयासों के बिना मजदूरों की आवाज को मजबूती नहीं मिल सकती, इसलिए संगठन विस्तार और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


कार्यकारिणी के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। जिलों में सदस्यता अभियान तेज करने, मजदूरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा औद्योगिक क्षेत्रों में संवाद शिविर आयोजित करने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने सर्व सहमति से पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता एवं प्रदेश महासचिव श्री दयानंद पटनायक जी की अनुशंसा पर जिले के तेज तर्रार समाज सेवक मजदूर हित में निरंतर कार्य करने वाले युवा नेता राहुल पटनायक जी को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ युवा शक्ति को आगे बढ़ाने एवं मजदूर के हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button