सामाजिकराजनीतिसुरक्षा

कटंगपाली में सार्वजनिक दुर्गा महोत्सव के पांचवें दिन डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक का आगमन,संध्या आरती में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व ग्रामीण

बरमकेला । जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम कटंगपाली (ब) में आयोजित सार्वजनिक दुर्गा महोत्सव 2026 के पांचवें दिन, 15 अक्टूबर को संध्या आरती के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक का आगमन हुआ। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

महोत्सव के अवसर पर ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि शिव नायक, उपसरपंच अनिल नायक सहित ग्राम के अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किशन नायक,गंगाराम नायक, सुनील बरिहा, भैरवराम बरिहा, हीरालाल सिदार, जीत राम नायक, कैलाश यादव एवं बाबा नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

सार्वजनिक दुर्गा महोत्सव के दौरान गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार, गांव और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं। आयोजन में ग्रामीणों की सहभागिता से धार्मिक उत्साह और आपसी सद्भाव का माहौल देखने को मिल रहा है।

स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24
हर खबर आपकी आवाज

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button