कानूनसरकारसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

बोर से टंकी तक नहीं चढ़ रहा पानी, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी नहीं बनी; पीएचई विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्रामीणों को घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई पानी टंकी ग्राम धूमाभाठा में ग्रामीणों के लिए अब तक उपयोगी साबित नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार, टंकी का निर्माण होने के बाद भी आज तक इससे घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। वहीं, टंकी परिसर में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बोर से पानी ऊपर स्थित टंकी तक पहुंच ही नहीं रहा है। इसके कारण जलापूर्ति की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। घर-घर पानी पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई इस व्यवस्था का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तकनीकी खामियों को दूर कर बोर से टंकी तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि नियमित जलापूर्ति शुरू हो सके।

सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग

पानी टंकी परिसर में बाउंड्रीवॉल नहीं होने को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि टंकी और उसके आसपास के परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस दिशा में भी जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

ग्रामीणों ने विभाग से की जल्द पहल की अपील

इस मामले में ग्रामीण मुरलीधर नायक पूर्व पंच, वार्ड क्रमांक 4 पंच पिंकिला मानिकपुरी, धनमति सीदार, नरेंद्र यादव,पिंटू मानिकपुरी सहित कई ग्रामीणों ने पीएचई विभाग एवं संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

ग्रामीणों की मांग है कि पानी टंकी तक बोर से पानी पहुंचाने की समस्या का समाधान किया जाए, परिसर में बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और जल्द से जल्द घर-घर पेयजल की आपूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि गांव के लोगों को योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।

अब देखना होगा कि संबंधित विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्राम धूमाभाठा में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button