सामाजिकयातायातसुरक्षा

देवगांव से बोईरडीह चौक तक सड़क बदहाल, जगह-जगह दरारें और उखड़ रही सड़क; ग्रामीणों ने मरम्मत की लगाई गुहार

जर्जर सड़क से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जल्द सुधार कार्य कराने की मांग की

सारंगढ़-बिलाईगढ़। देवगांव से बोईरडीह चौक तक सड़क की स्थिति जर्जर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और किनारे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सड़क की मरम्मत जल्द कराने की अपील की है।

सड़क की तस्वीर में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि डामर की सतह कई जगह से टूट चुकी है। सड़क पर लंबी दरारें पड़ने के साथ किनारे का हिस्सा भी उखड़ गया है। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को सावधानी से आवागमन करना पड़ता है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो सड़क की स्थिति और खराब होने की आशंका है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क उनके दैनिक आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। बीच का पूल भी हुआ जर्जर इसकी बदहाली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।अब देखना होगा कि संबंधित विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की इस मांग पर कब तक संज्ञान लेते हैं और सड़क की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button